झारखंड

दो आदिवासी लड़कियों से गैंगरेप, चार गिरफ्तार

Rani Sahu
12 Sep 2023 2:20 PM GMT
दो आदिवासी लड़कियों से गैंगरेप, चार गिरफ्तार
x
रांची (आईएएनएस)। झारखंड के सिमडेगा में आदिवासी समुदाय की दो लड़कियों के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। इनमें से एक लड़की नाबालिग है। गैंगरेप के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के खम्हन भदरा जंगल में हुई। पुलिस ने जंगल से दोनों लड़कियों के साथ तीन अन्य बच्चियों को बरामद किया है। पुलिस ने पांचों लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
सदर थाना प्रभारी जय गोविंद गुप्ता ने बताया कि संरक्षण में ली गई पांच बच्चियों में दो ने अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात कही है। तीन अन्य नाबालिग किशोरियों का बयान संदेहास्पद है, जिसकी पुष्टि की जा रही है।
बालिग पीड़ित युवती के लिखित आवेदन पर चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में तीन नाबालिग और एक बालिग है।
बालिग आरोपी की पहचान ठेठईटांगर के गड़गड़बहार गांव निवासी आफताब के रुप में की गई है। तीन अन्य आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। पुलिस इस मामले में अभी और सबूत इकट्ठा कर रही है कई लोगों से पूछताछ जारी है।
Next Story