झारखंड

स्पेनिश महिला से गैंगरेप, 3 आरोपी कोर्ट में पेश

Rani Sahu
3 March 2024 1:59 PM GMT
स्पेनिश महिला से गैंगरेप, 3 आरोपी कोर्ट में पेश
x
दुमका : दुमका के हंसडीहा में स्पेनिश महिला से गैंगरेप के 3 आरोपियों को आज 3 मार्च को रविवार होने के बावजूद कोर्ट में पेश किया गया। वहीं पीड़ित विदेशी टूरिस्ट महिला और उनके पति को भी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया। यहां दोनों पति और पत्नी का बयान दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि स्पेनिश टूरिस्ट महिला से गैंग रेप की घटना के बाद राज्य सरकार लॉ एंड ऑर्डर के मामले में घिरती नजर आ रही है। कल, विधानसभा के बजट सत्र में भी सदन में बीजेपी के विधायकों ने इस मामले को उठाया है।
दूसरी ओर शुक्रवार के हुए हादसे की शिकार स्पेनिश महिला ने सोशल मीडिया पर भी अपना दर्द बयान किया है। महिला ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उसके साथ सात लोगों ने रेप किया। इसके बाद हेलमेट व पत्थर से कई बार हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया है। साथ ही छिनतई भी की है। वह फिलहाल भारत में अस्पताल में है और यहां की पुलिस भी मौजूद है। महिला ने बताया कि इस दौरान वो मदद के लिए चीखती चिल्लाती रही, लेकिन कोई नहीं आया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना वाली रात करीब 11 बजे दंपति उसी हाल में किसी तरह मुख्य सड़क पर पहुंचे। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस के गश्ती दल सड़क किनारे इन्हें देख रुक गई। इसके बाद इनसे पूछताछ की। दंपति न तो हिंदी बोल पा रहे थे और न ही ठीक से अंग्रेजी में बात कर रहे थे। स्पेनिश भाषा बोलने के कारण पुलिस टीम को पहले तो कुछ समझ में नहीं आया। घायलावस्था में दोनों को देखने पर पुलिस को अंदेशा हुआ कि कुछ अप्रिय घटना हुई है। दोनों को तत्काल सरैयाहाट ले जाया गया। बाद में महिला ने जानकारी दी की सात लोगों ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने हुलिया व इनपुट के आधार पर घटना में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story