झारखंड

नाबालिग से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

Rani Sahu
3 April 2024 2:31 PM GMT
नाबालिग से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार
x
पलामू : झारखंड के पलामू जिले के नौडीहा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात हुई है। पुलिस ने वारदात के कुछ घंटे बाद ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार लोगों में मुकेश ठाकुर, सर्वेंद्र सिंह और शिवकुमार सिंह शामिल हैं। बताया गया कि तीनों लड़के एक बारात में आए थे। उन्होंने बुधवार को तड़के करीब तीन बजे गांव की तीन लड़कियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश की।
इनमें से दो लड़कियां किसी तरह खुद को बचाकर भागने में सफल हो गईं। उन्होंने ही गांव में शोर मचाया तो घटना का खुलासा हुआ। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मेदिनी नगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।
--आईएएनएस
Next Story