झारखंड

रांची में एक बार फिर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Rani Sahu
5 Oct 2023 9:30 AM GMT
रांची में एक बार फिर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म,  तीन आरोपी गिरफ्तार
x
रांची : राजधानी रांची में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। रांची के हटिया डैम (धुर्वा डैम) में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। दरअसल, बुधवार को धुर्वा की एक नाबालिग डैम घूमने गई थी। इस दौरान एक अनजान शख्स उस लड़की के पास पहुंचा और उससे बात करने लगा। आरोप है कि वह नाबालिग को परेशान करने लगा। कुछ देर में उसके 3 और दोस्त आये और उसे डैम के सुनसान जगह पर ले गए। सभी ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग के साथ दरिंदगी करने के बाद सभी भाग गए।
तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
वारदात के बाद नाबालिग किसी तरह अपने घर पहुंची। उसने घरवालों को घटना की जानकारी दी। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुरुवार की सुबह उन 4 आरोपियों में से 3 को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि तीनों आरोपी धुर्वा के ही निवासी हैं।
Next Story