झारखंड
Palamu के कई प्रतिष्ठानों पर FSO का छापा, मिठाई दुकानों को दी गई सजा
Tara Tandi
30 Aug 2025 11:40 AM IST

x
Medininagar मेदिनीनगर : पलामू जिले के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (एफएसओ) लव कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को मेदिनीनगर शहर के कई प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की. इस दौरान सभी प्रतिष्ठानों से खाने की सामग्री के सैंपल लिये गये. एफएसओ लव कुमार गुप्ता ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच, स्वच्छता की स्थिति का मूल्यांकन और मिलावट की रोकथाम को लेकर यह निरीक्षण किया गया. साफ-सफाई संतोषजनक नहीं रहने पर उन्होंने दो दुकानों पर जुर्माना लगाया है.
इन प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण
एफएसओ ने जैन श्री रेस्टोरेंट, लजीज रेस्टोरेंट, शिवम स्वीट्स, अमित स्वीट्स, सुरेंद्र गुपचुप समेत अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान जैन श्री रेस्टोरेंट से पनीर, लजीज रेस्टोरेंट से चाउमिन सहित अन्य खाद्द पदार्थ बतौर सैंपल लिये गये. सभी सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
स्वच्छता व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई नहीं होने के कारण शिवम स्वीट्स व अमित स्वीट्स पर 500-500 रुपये जुर्माना लगाया गया. लव कुमार ने दुकानदारों और होटल संचालकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम 2006 के सभी प्रावधानों का पूर्ण रूप से पालन करें. लापरवाही या मिलावट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों में हाइजीनिक किचन व्यवस्था, सही तरीके से स्टोरेज, एक्सपायरी डेट की जांच व कर्मचारियों की सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.
TagsPalamu कई प्रतिष्ठानोंFSO छापामिठाई दुकानोंदी गई सजाPalamu many establishmentsFSO raidsweet shopspunishment givenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





