
x
हिंदपीढ़ी : हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के छोटा तालाब के पास गोलीबारी की घटना घटी है। यहां मोहम्मद इमरान नाम के युवक को गोली मारी गई है। जानकारी के मुताबिक उसके दोस्त ने गोली मारी है। गोली लगने के बाद स्थानीय लोग इमरान को रिम्स लेकर गये। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर है। घटना की सूचना पर डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ चल रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।
Next Story





