झारखंड

10 स्कूली बच्चों को फ्री में रांची से पटना तक का सफर

Rani Sahu
23 Jun 2023 4:50 PM IST
10 स्कूली बच्चों को फ्री में रांची से पटना तक का सफर
x


रांची: आगामी 27 जून से रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन शुरू होने की संभावना है. 27 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे. यह ट्रेन पटना से हटिया तक चलेगी. रेलवे इस रूट का 2 बार ट्रायल भी कर चुका है. रांची जंक्शन पर दिन के 11 बजे इस ट्रेन को पटना के लिए रवाना करने की तैयारी की जा रही है. उदघाटन मौके पर चयनित 10 स्कूली बच्चों को फ्री में रांची से पटना तक का सफर कराया जाएगा. इसके अलावे चयनित 10 स्कूली बच्चे उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाने के समय मौजूद रहेंगे.
ये भी पढ़ें- पटना में विपक्षी दलों का जमावड़ा, विपक्ष का महाजुटान आज
आपको बता दें, निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता से होगा बच्चों का चयन रांची रेल मंडल सफर करने वाले बच्चों के चयन की तैयारी में लग गया है. बच्चों का चयन निबंध, पेंटिंग और कविता प्रतियोगिता के आधार पर किया जा रहा है, जिसमें वर्ग 7, 8, 9 और 10 के बच्चे शामिल हो सकेंगे. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी माणिक शंकर ने स्कूलों को चिट्ठी भेजकर इस संबंध में प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित कर बच्चों का चयन करने के लिए कहा है. उद्घाटन मौके पर बच्चों की पेंटिंग को प्रदर्शित किया जाएगा. ट्रेन को पीएम मोदी ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.


Next Story