
x
Ranchi रांची। झारखंड के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में अब गरीब और मेधावी छात्रों के लिए मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की निःशुल्क कोचिंग शुरू की जाएगी। यह निर्णय गुरुवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित रिम्स शासी परिषद की बैठक में लिया गया। बैठक में तय हुआ कि रिम्स के एमबीबीएस प्रथम और द्वितीय वर्ष के टॉपर छात्र राज्य भर से चुने जाने वाले 30 गरीब मेधावी विद्यार्थियों को इस कोचिंग सेंटर में पढ़ाएंगे। कक्षाएं सप्ताह में चार दिन चलेंगी। इस कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाले एमबीबीएस टॉपर्स को प्रति घंटे 2,500 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इसे राज्य के गरीब और मेधावी छात्रों के लिए चिकित्सा शिक्षा के दरवाजे खोलने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। .
रिम्स शासी परिषद की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इंटर्नशिप कर रहे एमबीबीएस डॉक्टरों को अब प्रतिमाह 30,000 रुपए स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह कदम एम्स मॉडल के अनुरूप उठाया गया है और इसका उद्देश्य इंटर्न डॉक्टरों को आर्थिक संबल देना तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। बैठक में लिए गए एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले के अनुसार रिम्स में इलाज के दौरान मरीज की मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को तत्काल पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता यूपीआई के माध्यम से ऑन-द-स्पॉट दी जाएगी, ताकि अंतिम संस्कार में सहायता मिल सके।
इसके अलावा एयर कंडीशंड मोक्ष वाहन के माध्यम से शव को राज्य के किसी भी हिस्से में निःशुल्क पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इस योजना पर सालाना खर्च लगभग 7 करोड़ रुपए आएगा। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य बन गया है जिसने इस तरह की मानवीय योजना लागू की है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क कोचिंग और इंटर्न स्कॉलरशिप से राज्य के चिकित्सा शिक्षा ढांचे में सुधार होगा और राज्य के प्रतिभाशाली छात्रों को मेडिकल करियर में प्रोत्साहन मिलेगा।
Tagsरिम्सझारखंडनीट कोचिंगनिःशुल्क शिक्षागरीब छात्रोंमेधावी विद्यार्थीइंटर्न स्कॉलरशिपस्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारीआर्थिक सहायतामोक्ष वाहनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





