झारखंड

इन्वेस्ट कराने के नाम पर 1.30 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Rani Sahu
21 Aug 2022 12:29 PM IST
इन्वेस्ट कराने के नाम पर 1.30 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
x
बिजनेस में इन्वेस्ट कराने के नाम पर 1.30 करोड़ ठगी के आरोप में रांची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है
Ranchi: बिजनेस में इन्वेस्ट कराने के नाम पर 1.30 करोड़ ठगी के आरोप में रांची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस टीम में मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को बिहार गिरफ्तार किया है. जयदेव चटर्जी नामक आरोपी की गिरफ्तारी एसएससी की स्पेशल टीम ने की है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. हालांकि घटना में नामजद अन्य आरोपी सुकन्या,मंजूलिका और एपी श्रीवास्तव फरार चल है. मामले को लेकर मीनू मुखर्जी ने डोरंडा थाने में नामजद प्राथमिकी करीब एक हफ्ता पूर्व दर्ज कराई थी आरोपी जयदेव चटर्जी प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था.
फर्जी जमीन का कर दिया था एग्रीमेंट
जानकारी के अनुसार आरोपी जयदीप चटर्जी मीनू मुखर्जी से बिजनेस में इन्वेस्ट कराने के नाम पर आरटीजीएस के माध्यम से पैसा लिया था. पीड़िता को जब ठगी का पता चला पैसा लौटाने के लिए जय देव जी से बोली उसने पैसे के बदले जमीन देने की बात कही और एग्रीमेंट भी किया था. हालांकि बाद में पता चला जमीन जयदीप चटर्जी का नहीं है इसका फर्जी तरीके से एग्रीमेंट किया गया इसके बाद मामले को लेकर डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. जयदेव चटर्जी, सुकन्या, मंजूलिका और एपी श्रीवास्तव को नामजद आरोपी बनाया गया.
Chandan
Next Story