झारखंड

आग में झुलसा चार साल का बच्चा , इलाज के दौरान मौत

Tara Tandi
13 March 2024 5:32 PM IST
आग में झुलसा चार साल का बच्चा , इलाज के दौरान मौत
x
लातेहार : गत मंगलवार को शहर के बहेराटांड़ के संदीप भुईयां का चार वर्षीय पुत्र खेलने के दौरान पुआल में लगी आग से झुलस गया था. सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया था. रिम्स में इलाज के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गयी. चिकित्सकों के अनुसार वह 90 प्रतिशत जल चुका था. घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं.
Next Story