
x
Jharkhand झारखण्ड : गुमला पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की अवैध तस्करी में लिप्त चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इनके पास से 40 पुड़िया ब्राउन शुगर और 10 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मा के नेतृत्व में की गई। एसपी ज़मा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मण नगर क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के आधार पर एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। टीम ने लक्ष्मण नगर में पहुंचकर एक संदिग्ध युवक को दौड़ाकर पकड़ा, जिसके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई।
पूछताछ के दौरान युवक ने तीन अन्य साथियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में आकाश राज उर्फ आकाश पासवान, बादल साहू, मनित कुमार और छोटू साहू उर्फ जनेश्वर साहू शामिल हैं। इनके पास से भी ब्राउन शुगर और नकदी बरामद की गई है।
Tagsनकदब्राउन शुगरतस्करCashbrown sugarsmugglersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





