झारखंड

ट्रेलर चालक को गोली मारने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

Rani Sahu
24 Jan 2023 4:43 PM IST
ट्रेलर चालक को गोली मारने वाले चार अपराधी गिरफ्तार
x
रांची : रांची पुलिस को 16 दिनों बाद ट्रेलर चालक के कातिलों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हसिल हुई है। एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए कत्ल में शामिल 4 अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है। इनके नाम जीतू, राजू, मनीष और दुलाल हैं। इनके पास से एक जिंदा कारतूस, एक बाइक और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। बता दें की धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सीठीओ रिंग रोड के पास अपराधियों ने ट्रेलर चालक को गोली मारकर घायल कर दिया था और लूटपाट को भी अंजाम दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने कर ली अपराध स्वीकार
पुलिस ने बताया कि अनुसंधान और छापेमारी के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपनी अपराध स्वीकार कर ली है। बता दें की इस छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी राजा मिस्त्री, पुलिस उपनिरीक्षक हटिया, प्रवीण कुमार, पुलिस निरीक्षक शहरी थाना प्रभारी धुर्वा, मीरा सिंह थाना प्रभारी, तुपुदाना ओपी पुलिस, अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक चंदन शुभम शर्मा, पुलिस निरीक्षक मदन कुमार महतो, पुलिस निरीक्षक सुभाष कुमार महतो, जयप्रकाश गुप्ता, बलजिंदर कुमार, प्रभारी तकनीकी शाखा, मनीष कुमार अंगरक्षक, अमित कुमार अवर पुलिस अधीक्षक और टीम सदस्य शामिल थे।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story