झारखंड

सिलेंडर चोरी मामले में चार गिरफ्तार

Rani Sahu
5 Jun 2023 6:10 PM IST
सिलेंडर चोरी मामले में चार गिरफ्तार
x
रांची : जहां एक तरफ राजधानी में आए दिन अपराध की एक से बढ़कर एक घटनाएं घट रहीं है. तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन भी अपराधियों तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इसका ताजा उदाहरण नामकोम के खरसीदाग ओपी से आया है. जहां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दरअसल नामकोम के खरसीदाग ओपी से गैस गोदाम से 39 सिलेंडर चोरी की चोरी हुई थी. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को रांची से गिरफ्तार किया कर लिया गया है. चारों आरोपियों के घर पर छानबीन की गई तो 101 गैस सिलेंडर बरामद किये गये. आज सोमवार को ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस वार्ता कर इसे इसकी जानकारी दी.
जिन चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-
1) रमेश कुमार
2) निशांत कुमार
3) बिट्टू कुमार
4) पंकज कुमार
Next Story