झारखंड

आंगनबाड़ी सेविका संघ की पूर्व अध्यक्ष की हार्ट अटैक से मौत

Rani Sahu
22 Jun 2023 1:20 PM GMT
आंगनबाड़ी सेविका संघ की पूर्व अध्यक्ष की हार्ट अटैक से मौत
x
रांची: झारखंड के गढ़वा जिला के रंका अनुमंडल मुख्यालय के सलैया निवासी स्व. मनोहर राम की पत्नी पूर्व आंगनबाड़ी सेविका संघ की अध्यक्ष मंगल माया देवी की बीती रात हार्ट अटैक से मौत हो गया. वह 20 वर्षों से वह आंगनबाड़ी सेविका संघ के अध्यक्ष के रूप में रंका प्रखंड में कार्यभर संभालती थीं. उनके निधन पर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है. वहीं रंका अनुमंडल मुख्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक कुलदीप ठाकुर, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव, पूर्व मुखिया अनिल कुमार चंद्रवंशी, अरुण कुमार, बाल श्रम आयोग के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, गिरिनाथ सिंह सहित अन्य लोगों दुख व्यक्त ने करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण का प्रतीक के रूप में मंगल माया देवी जानी जाती थी.
वह महिलाओं के विकास एवं शिक्षित करने के लिए हमेशा सतत प्रयासरत रहती थी.
Next Story