झारखंड

धनबाद पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास, होंगे पार्टी बैठक में शामिल

Rani Sahu
2 Jun 2022 10:36 AM GMT
धनबाद पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास, होंगे पार्टी बैठक में शामिल
x
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का आज धनबाद की धरती पर आगमन हुआ

Dhanbad: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का आज धनबाद की धरती पर आगमन हुआ. श्री दास का पुटकी एवं गोधर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. धनबाद विधायक राज सिन्हा गर्मजोशी से रघुवर दास से मिले. पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. इसी निमित्त भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास दो दिवसीय धनबाद प्रवास पर पहुंचे हैं. आज शाम चार बजे एक होटल में मीडिया को संबोधित करेंगे. और नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष की उपलब्धियों को पत्रकार वार्ता के माध्यम से रखेंगे. वहीं 3 जून को भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे.


Next Story