झारखंड

पूर्व ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप और जिपं सदस्य रूपा 11 को कांग्रेस में शामिल होंगे

Admin Delhi 1
21 Aug 2023 5:47 AM GMT
पूर्व ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप और जिपं सदस्य रूपा 11 को कांग्रेस में शामिल होंगे
x
जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के साथ दोनों रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे

धनबाद: धनबाद प्रखंड के पूर्व प्रमुख भानू प्रताप व जिप सदस्य कुमारी रूपा कांग्रेस में शामिल होंगे। रविवार को जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के साथ दोनों रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मिलकर कांग्रेस में शामिल होने का आवेदन दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों का समर्थकों के साथ स्वागत किया। सभी लोगों को पार्टी में शामिल होने की सहमति प्रदान की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अगले महीने 11 सितंबर को धनबाद के न्यू टाउन हॉल में जिला कांग्रेस का महामिलन समारोह कार्यक्रम होगा।

समारोह में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय आदि शामिल होंगे। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को भी आमंत्रित किया जाएगा। वहीं भानु प्रताप, रूपा सहित बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण तिवारी, जनार्दन पासवान, योगेश सिंह चौधरी, मनीष, चंद्रशेखर, सुनील आदि भी थे।

Next Story