
x
Dhanbad धनबाद : झरिया में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. झरिया थाना क्षेत्र के शिव मंदिर रोड स्थित नाले से सोमवार को करीब चार महीने का भ्रूण बरामद किया गया. नाले के पास रहने वाले लोगों ने जब भ्रूण को देखा तो इसकी सूचना झरिया पुलिस को दी. झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आशंका जताई जा रही है कि किसी महिला की प्रीमैच्योर डिलीवरी या गैरकानूनी गर्भपात के बाद इस भ्रूण को नाले में फेंक दिया गया होगा.
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके. वहीं, इस घटना पर समाजसेवी सुनील तुलस्यान ने रोष जताते हुए कहा कि यह झरिया के लिए बेहद शर्मनाक घटना है. भ्रूण लगभग तीन से चार महीने का प्रतीत होता है और उसके सभी अंग विकसित अवस्था में थे. यह आशंका जताई जा रही है कि मामला गैरकानूनी गर्भपात का हो सकता है जिसमें किसी निजी अस्पताल या मेडिकल सेंटर की भूमिका भी हो सकती है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों.
TagsJharia नाले मिला भ्रूणजांच जुटी पुलिसFoetus found in Jharia drainpolice investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





