झारखंड
अपहरण कर फिरौती वसूलने की साजिश में जिम ट्रेनर समेत पांच लोग गिरफ्तार
Tara Tandi
31 July 2025 11:40 AM IST

x
Ranchi रांची : कर्ज चुकाने के लिए जिम ट्रेनर ने स्कूली छात्रा के अपहरण की साजिश रची थी. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर रांची पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई और कुशल रणनीति से महज 12 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया है. पुलिस ने अपहरण में शामिल सभी चार मुख्य अपराधियों और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही अपहृत छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया है. एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि छात्रा की सकुशल बरामदगी के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई और पड़ोसी जिलों को भी सघन चेकिंग अभियान चलाने के लिए सूचित किया गया
उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सभी पड़ोसी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से अनुरोध किया कि वे अपनी-अपनी सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाएं. इस पहल के परिणामस्वरूप कुल 90 से अधिक स्थानों पर चेकिंग आरंभ की गई. त्वरित कार्रवाई और पुलिस के लगातार दबाव के चलते, रामगढ़ पुलिस के सहयोग से कुजू ओपी क्षेत्र में अपहृत छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया, हालांकि, अपराधी अपने वाहन सहित वहां से चकमा देकर फरार होने में सफल रहे. अपराधियों की खोज, मामले के उद्भेदन और उनकी गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची ने आठ अलग-अलग टीमें गठित कीं और उन्हें विशिष्ट कार्य सौंपे. सीसीटीवी फुटेज के गहन जांच, तकनीकी जांच और सभी टीमों द्वारा किए गए सघन अनुसंधान के परिणामस्वरूप, घटना के महज 12 घंटे के भीतर अपहरण में शामिल चारों मुख्य अपराधी और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया. प्रारंभिक पूछताछ में अपराधियों ने बताया है
कि उन्होंने फिरौती के लिए इस अपहरण को अंजाम दिया था और लड़की को लेकर बिहार भागने की फिराक में थे. मुख्य साजिशकर्ता रुद्रांशु विश्वकर्मा, जो एक जिम ट्रेनर है, उसने अपना कर्ज उतारने के लिए फिरौती के लिए अपहरण की इस योजना को बनाया था. अपहरण के दौरान गोली चलाने वाला अपराधी ऋषभ बर्मन था. घटना में शामिल चारों अपराधियों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए अपने छद्म नाम हसबुल्ला, सुनील, बिट्टू और प्रीतम रखे थे. रांची पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन, एक हुंडई आई 20 और हथियार भी बरामद कर लिए हैं. जांच में पता चला कि अपराधियों ने वाहन का मूल नंबर (JH01FP8837) बदलकर JH01FU6874 कर दिया था. इस संबंध में डुप्लीकेट नंबर प्लेट बनाने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार किए गए मुख्य अपराधियों में रुद्रांशु विश्वकर्मा, ऋषभ वर्मन और विकास कुमार शामिल हैं. घटना में शामिल एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है.
Tagsअपहरण कर फिरौतीवसूलने साजिशपांच गिरफ्तारConspiracy to kidnap and extort ransomfive arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





