x
झारखण्ड। राजधानी रांची के सिल्ली अंतर्गत मुरी क्षेत्र स्थित पिस्का गांव में कुएं की मिट्टी धंसने से पांच लोगों की मौत हो गयी. वहीं, दो लोग घायल हो गये. दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. बताया गया कि बैल को बचाने के दौरान सात लोग कुएं के नीचे गये. इसी बीच कुएं का मिट्टी धंस गये, जिससे सभी दब गये. इधर, पांच लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया.
सिल्ली के मुरी क्षेत्र स्थित पिस्का गांव में कुंए में 5 लोगों की मरने की दुःखद खबर से मन व्यथित है।परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 17, 2023
मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच लोगों की मौत की दुःखद खबर से मन व्यथित है. परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की इस विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे.
बताया गया कि पिस्का गांव के एक कुएं में बैल गिर गया. उसे निकालने के लिए स्थानीय लोग कुएं के नीचे उतरे. इसी बीच बारिश के कारण कुएं की मिट्टी भरभरा कर लोगों के ऊपर गिर गयी. मिट्टी के गिरने से सातों लोग उसमें दब गये. जानकारी मिलते ही अन्य लोग मौके पर पहुंचे. इस दौरान हिंडाल्को कंपनी को भी जानकारी मिली. तत्काल रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा. यहां आते ही बचाव और राहत कार्य में जुट गये. इस बीच ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गयी. काफी मशक्कत के बाद सभी को निकाला गया, लेकिन पांच लोगों ने दम तोड़ दिया. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया.
Tagsकुएंमिट्टी धंसनेपांच लोगों की मौतदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Admin4
Next Story