झारखंड

दो पक्षों के बीच झड़प के बाद हुई फायरिंग

Rani Sahu
17 Feb 2024 12:16 PM GMT
दो पक्षों के बीच झड़प के बाद हुई फायरिंग
x
गोलीबारी की घटना को लेकर बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज
रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित रुइन हाउस के बाहर दो पक्षों के बीच झड़प के बाद एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गयी। घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है। गोलीबारी की घटना को लेकर बरियातू थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। बताया जा रहा है कि मोरहाबादी मैदान स्थित रुइन बार एंड रेस्टोरेंट जन्मदिन मनाने कुछ युवक धनबाद से रांची आए थे। रेस्टोरेंट में पहले से ही रांची के कांके रोड के कुछ युवक मौजूद थे। तभी किसी बात पर दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई और उसी गरमा - गरमी में एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गयी। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। हालांकि इस फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। पार्टी मे विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मामला पहले गाली-गलौज से शुरू हुआ था जो हाथापाई तक पहुंच गया। वहां मौजूद बाउंसर ने दोनों पक्षों को समझाया और बार से बाहर कर दिया। लेकिन बाहर आते ही दोनों पक्ष फिर से आपस में भिड़ गए। इसी बीच एक युवक जो कांके रोड का रहने वाला है, जिसका नाम अमित सिंह बताया जा रहा है। उसने फायरिंग कर दी। हालांकि इस फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। जब तक बरियातु पुलिस मौके पर पहुंची तब तक एक पक्ष के लोग जिन्होंने फायरिंग की थी ,वे मौके से भाग चुके थे। हालांकि पुलिस को इस दौरान घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है।
बरियातू थाना प्रभारी सुरेश मंडल ने बातचीत में बताया कि धनबाद निवासी भास्कर सुमन ने थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा की मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि बार के सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है ताकि फायरिंग और पूरे मामले का पता लगा सके।
Next Story