झारखंड

माोवादियों और झारखंड जैगुआर फोर्स के जवानों के बीच हुई गोलीबारी, दो जवानों की मौत

Rani Sahu
15 Aug 2023 4:25 PM GMT
माोवादियों और झारखंड जैगुआर फोर्स के जवानों के बीच हुई गोलीबारी, दो जवानों की मौत
x
झारखंड : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में माोवादियों और झारखंड जैगुआर फोर्स के जवानों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई। यह घटना सोमवार की देर रात टोंटो इलाके में घटी। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा, ‘दोनों जवानों की पहचान अमित तिवारी और गौतम कुमार के तौर पर हुई है। उनकी मौत माओवादियों के साथ गोलीबारी में हुई।’
उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है। यह घटना सीआरपीएफ जवान की मौत के एक हफ्ते बाद घटी है। इसी इलाके में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान की मौत के साथ एक अन्य घायल हुए थे। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
Next Story