
x
Ranchi रांची : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहीद चौक स्थित बीएसएनएल ऑफिस में गुरुवार की देर रात भीषण आग लग गयी. आग भवन के ग्राउंड फ्लोर पर लगी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 11 बजे बीएसएनएल ऑफिस से धुआं निकलते देखा गया. इसके बाद कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं.
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, कोतवाली थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल की तीन गाड़ियों ने आग बुझाने की कोशिश की और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
फिलहाल इस अगलगी से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि सही कारणों की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है.
अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो भवन को भारी क्षति हो सकती थी. गनीमत रही कि आग रात के समय लगी, जब भवन में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, जिससे किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई.
TagsRanchi BSNL ऑफिसदेर रात लगी आगटला बड़ा हादसाRanchi BSNL office caught fire late at nightmajor accident avertedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





