झारखंड

गुमला के भरनो थाना क्षेत्र में लगी आग, लाखों का नुकसान

Rani Sahu
14 Sept 2023 6:00 PM IST
गुमला के भरनो थाना क्षेत्र में लगी आग, लाखों का नुकसान
x
गुमला : रांची गुरुवार की सुबह गुमला में भरनो थाना क्षेत्र के डोम्बा बाजार टांड में आग लग गई. गुरुवार की सुबह अचानक से दो दुकानों में आग लग जाने की घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में दुकान के अंदर रखे नगद रुपये सहित सारा समान जलकर राख हो गया.
हुआ लाखों का नुकसान
आग की चपेट में डोम्बा बाजार टांड के दो दुकान आ गए जिससे काफी नुकसान हो गया. एक बाइक रिपेयरिंग सेंटर और एक कपड़ा दुकान में भीषण आग लगने से दोनों दुकानों को मिलाकर लगभग 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. आग लगने से हुए नुकसान की जानकारी देते हुए दुकानदार असलम अंसारी और मकबूल अंसारी ने बताया कि इस वजह से लाखों का नुकसान हुआ है. आग लगने के कारणों का अब तक पता नही चला पाया है. इस घटना की सूचना मिलने पर भरनो थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँच जांच कर रही है. साथ हीं आग बुझाने के लिये गुमला से एक दमकल गाड़ी भी घटना स्थल पहुँची है. बहुत मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है. हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था. पीडितो ने जिला प्रसासन व अंचल प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.
Next Story