झारखंड
Dhanbad में दुकान में आग, स्थानीय प्रशासन ने किया राहत प्रयास
Tara Tandi
20 Sept 2025 3:41 PM IST

x
Dhanbad धनबाद : शनिवार को धनबाद के रंगाटांड़ स्थित शांति टॉवर के ग्राउंड फ्लोर स्थित श्याम पूजा सामग्री दुकान में अचानक आग लग गई. जिसके बाद धुआं पूरी बिल्डिंग और आसपास के क्षेत्र में फैल गया. जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पूजा दुकान के मालिक मंटू और दमकल विभाग को दी.
सूचना मिलते ही दुकान मालिक और दमकल विभाग की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई. घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया. इस दौरान बिल्डिंग में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया जिससे कोई हताहत नहीं हुआ.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पूजा दुकान से धुआं निकलते देखा गया जिसके बाद तुरंत दुकानदार स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया गया .सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
उन्होंने कहा कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन इस घटना से दुकानदार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.वहीं दमकल अधिकारी के अनुसार आग की शुरुआत बेसमेंट में मौजूद पूजा सामग्री की दुकान से हुई थी.आग पर काबू पा लिया गया है.फिलहाल आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.हालांकि वास्तविक वजह का पता जांच के बाद ही चलेगा
TagsDhanbad दुकान आगस्थानीय प्रशासनराहत प्रयासDhanbad shop firelocal administrationrelief effortsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





