झारखंड

FIR दर्ज: BJP विधायक पर ईंट-पत्थर से हुआ था हमला, ऐसे बची जान

jantaserishta.com
28 Oct 2021 11:15 AM IST
FIR दर्ज: BJP विधायक पर ईंट-पत्थर से हुआ था हमला, ऐसे बची जान
x

रांची: झारखंड में भाजपा विधायक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. झारखंड के गोड्डा से भाजपा विधायक अमित मंडल पर बुधवार देर शाम कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने ईंट-पत्थर से हमला बोला. इस दौरान विधायक के छाती, हाथ, पेट और पैरों में चोटें आई हैं.

बताया जा रहा है कि अमित मंडल तिलकामांझी में अपने आवास के पास थे. तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया. हालांकि, उनकी सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड्स ने उन्हें बचाने की कोशिश की. बॉडीगार्ड्स को हावी होता देख हमलावर भाग गए.
विधायक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों को पहचानने की कोशिश में जुटी है. उधर, घटना की जानकारी के बाद विधायक के समर्थक भी उनके आवास पर पहुंच गए. देर रात तक उनके आवास पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा बना रहा.
पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि इनसे हमलावरों से जुड़े अहम सबूत मिल सकते हैं. इसके अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story