झारखंड

लातेहार के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरेनचंद महतो पर एफआईआर

Admin4
20 July 2022 4:36 PM GMT
लातेहार के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरेनचंद महतो पर एफआईआर
x

झारखंड के लातेहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो युवतियों ने लातेहार के मुख्य चिकित्साधिकारी (सिविल सर्जन) डॉक्टर हरेनचंद महतो पर अल्ट्रासाउंड के बहाने दो किशोरियों के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। दोनों ने महिला थाने में मामले को लेकर शिकायत भी दर्ज करायी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी पर आरोप है कि वह अपने निजी आवास पर अल्ट्रासाउंड के बहाने युवतियों के संग अश्लील हरकत किया करते थे। महिला थाना की प्रभारी सुनीता कुमारी ने बताया कि सिविल सर्जन के विरुद्ध दो अलग-अलग युवतियों ने आवेदन देकर अश्लील हरकत करने की शिकायत की थी।

सीएमओ के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

सुनीता ने बताया कि युवतियों की शिकायत के बाद सिविल सर्जन के खिलाफ पोस्को एवं भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत महिला थाना में कांड संख्या 19/2022 दर्ज किया गया है। कुमारी ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि उक्त चिकित्सक के खिलाफ डीआईजी पलामू और उपायुक्त लातेहार को भी शिकायत दी गयी है।

Next Story