झारखंड

झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री ने पेश की आर्थिक सर्वे रिपोर्ट, जीडीपी में 8.8 फीसदी वृद्धि का अनुमान

Kunti Dhruw
2 March 2022 12:52 PM GMT
झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री ने पेश की आर्थिक सर्वे रिपोर्ट, जीडीपी में 8.8 फीसदी वृद्धि का अनुमान
x
झारखंड सरकार ने बुधवार को विधानसभा में अपनी आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश की।

झारखंड सरकार ने बुधवार को विधानसभा में अपनी आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश की। वर्तमान वित्त वर्ष के लिए इसमें वास्तविक सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8.8 फीसदी की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। इस आर्थिक सर्वे में एक अप्रैल 2022 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष के लिए राज्य सरकार के बजट से पहले अर्थव्यवस्था की स्थिति का विवरण दिया गया है। इसमें कहा गया है कि राज्य ने कोविड-19 महामारी के प्रभाव से आर्थिक सुधार सहित हर झटके से तुरंत उबरने के लिए पर्याप्त लचीलापन दिखाया है।

वित्त मंत्री रामेश्रव उरांव ने इस सर्वे रिपोर्ट को पेश किया। इसमें कहा गया है, 'मौजूदा वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी वृद्धि दर 8.8 फीसदी रहने का अनुमान है। राज्य की जीडीपी इसे लागू करने के बाद पांच साल में (1999-2000 से 2004-2005 तक) प्रति वर्ष आठ फीसदी के औसत से वृद्धि दर्ज की गई है। इसके बाद 2004-05 और 2011-12 के बीच यह दर 6.6 फीसदी रही। 2011-12 और 2018-19 के बीच यह दर 6.2 फीसदी पर रही थी।' साल 2019-20 और 2020-21 में वृद्धि दर में गिरावट दर्ज की गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ये दो साल सामान्य नहीं थे। 2019-20 में देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई थी जिससे झारखंड की सरकार भी अछूती नहीं रही। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार देश की अर्थव्यवस्था और झारखंड की अर्थव्यवस्था, दोनों ने महज चार फीसदी की वृद्धि दर दर्ज की थी।
Next Story