झारखंड

भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, चार लोग घायल

Rani Sahu
29 March 2024 11:20 AM GMT
भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, चार लोग घायल
x
रोहतास : रोहतास जिले के बड़का मोर में दो पटिदार के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई जिसमें चार लोग घायल हो गए। जिसमें तीन गंभीर घायल को सदर अस्पताल सासाराम में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। बताया गया कि देवर ने भाभी तथा भतीजा को जमीनी विवाद को लेकर पीट पीट कर लहुलूहान कर दिया। घटना रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के बड़का मोर गांव कि बताई गई है। घायल महिला रजनी देवी तथा उसके पुत्र भोला साह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम में लाया गया है। फिलहाल दोनों घायल का इलाज चिकित्सक के देखरेख में जारी है।
घटना के संबंध में घायल महिला रजनी देवी तथा उसका पुत्र भोला साह ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर उसके पाटीदार ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता महिला रंजनी देवी ने बताया कि उसके देवर तथा गोतनी ने उसे समेत उसके पुत्र को पीट-पीटकर घायल कर दिया है। वहीं एक दूसरे पक्ष से भी घायल है। घटना के बाद पुलिस मामले कि जांच में जुटी हुई है।
Next Story