
x
जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। देर रात बैर जबरा बस्ती निवासी दीपक कुमार सिंह पर फायरिंग की गई है। उन पर अपराधियों ने तीन-चार राउंड गोलियां चलाई है। इसके बाद वहां से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। घायल दीपक ने हिम्मत जुटाकर घरवालों को फोन कर घटनास्थल बुलाया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। दीपक के पीठ और पैर में गोली लगी है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
2 गोली लगी है
बता दें कि दीपक सीडीएसपीएल में चालक है। शहर के व्यस्ततम इलाके सोनारी थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा में की यह घटना है। सिटी एसपी के विजय शंकर और थाना प्रभारी विष्णु राउत भी दीपक को देखने टीएमएच पहुंचे। वहां उन्होंने उससे पूछताछ की है। दीपक के अनुसार वह पैदल घर जा रहा था। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो अपराधी आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। दीपक को भागने के क्रम में 2 गोली लगी है। उसका कहना है कि वह किसी को नहीं पहचानता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Tagsताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरहिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza Samacharbreaking newspublic relationpublic relation newslatest newsnews webdesktoday's big newstoday's important newsHindi newsbig newscountry-world newstoday's newsNew newsdaily newsIndia newsseries of newsnews of country and abroadसरेआम युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंगजमशेदपुरजमशेदपुर न्यूज़Firing on youth in publicJamshedpurJamshedpur News
Next Story





