
x
रांची। राजधानी रांची में गुरुवार को भीषण आग की खबर से कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि रांची के अनगड़ा बेरवारी स्थित जेके पॉली पानी टंकी फैक्ट्री में अहले सुबह भीषण आग लग गयी. इसके बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि मंजर खौफनाक हो गया था. घटना की जानकारी मिलते ही अनगड़ा थानेदार फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
स्थानीय लोगों की मानें तो आग अहले सुबह ही लगी थी. जांच के क्रम में टीम आग लगने का कारण पता करने की कोशिश कर रही है. पानी टंकी फैक्ट्री लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो गयी और इसमें संपत्ति का भारी नुकसान बताया जा रहा है.
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





