
x
रांचीः राज्य में आगजनी की खबरें दिनों-दिनों बढ़ते ही जा रही है बीते दिन राजधानी रांची के सबसे बड़े बस स्टैंड खादगढ़ा में 8 बसें जलकर पूरी तरह खाक हो गई थी. ताजा मामला बोकारो का है जहां एक बड़ा हादसा हुआ है दरअसल, गुरूवार (29 जून) की देर रात बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के स्टील मेल्टिंग शॉप (SMS-2) में आगजनी का एक बड़ा हादसा हुआ. जिससे प्लांट का काम पूरी तरह से ठप हो गया है.
स्पॉट से भागकर कर्मी और मजदूरों ने बचाई अपनी जान
जानकारी के अनुसार, एसएमएस 2 के कॉस्टर 2 के टुंडिश- 3 में भयानक विस्फोट हुआ जिसके बाद भीषण आग लग गई. वहीं, हादसे के वक्त कॉस्टर 2 में काम कर रहे अधिकतर कर्मी और मजदूरों ने स्पॉट से आनन-फानन में भागकर अपनी जान बचाई. आग लगने से वहां कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा. इससे उत्पादन के कामों को प्रभावित हुआ. भीषण आगजनी से एसएमएस-2 का टुंडिश कार पूरी तरह जल गया है. इसके अलावे कॉस्टर 2 के बड़े हिस्से को भी आग ने अपने चपेट में ले लिया है. जानकारी के बाद बीएसएल के कई फायर ब्रिगेड स्पॉट पर पहुंचकर आग बुझाने का काम किया है.
बताया जा रहा है कि स्टील उत्पादन के दौरान क्रेन में लगे लेंडल के जरिये हॉट मेटल टुंडिशकार से कॉस्टर-2 में ले जाया जा रहा था. इसी बीच हॉट मेटल से रिसाव होने लगा. जिसकी वजह से नीचे आग लग गई. इस घटना में बीएसएल को काफी नुक्सान हुआ है, प्रोडक्शन भी प्रभावित हुआ है.
किसी भी कर्मचारी को कोई हताहत नहीं- BSL
इधर, घटना के पुष्टि करते हुए बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के चीफ ऑफ कम्युनिकेशन मणिकांत धान ने कहा कि एसएमएस-2 में कास्टर-2 के टुंडिश-3 में धातु रिसाव की सूचना मिली थी जिसके कारण कास्टर में आग लगी. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड तैनात की गई. हालांकि इस भीषण आगजनी से किसी भी कर्मचारी को कोई हताहत नहीं हुआ है.
Next Story





