झारखंड

अर्बन हाट गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Rani Sahu
6 March 2023 7:25 AM GMT
अर्बन हाट गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
x
रांची : राजधानी रांची के गोंडा थाना क्षेत्र के अर्बन हाट के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों में हड़कंप मच गया है। आग लगने की जानकारी तुरंत दमकल की टीम को दी गई। जानकारी पाकर दमकल की टीम तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल आग लगने किस कारण लगी इस बात की पुष्टि अबतक नहीं हुई है। वहीं इस आगलगी में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।
आग की लपटों से दमकल की टीम परेशान
मिली जानकारी के अनुसार उठती लपटों ने गोदाम से निकलते धुआं के ऊंचे गुब्बारे के कारण दमकल की टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आग की तस्वीर काफी भयावह है क्योंकि गोदाम से लगातार आग की लपटें उठ रही है। पूरा इलाका काले धुएं से भर गया है। इस आगलगी से लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story