झारखंड

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Rani Sahu
10 May 2023 12:32 AM IST
प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
x
रांची : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के हुटुप के पास एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। फैक्ट्री में आग लगने से चारों तरफ काला दुआं फैल गया। जिस वजह से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। घटना की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।
काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
घटना की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों और फैक्ट्री के कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। लेकिन, आग की लपटें तेज होने के कारण वे सभी असफल रहे। जिसके बाद आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग और ओरमांझी थाना को दिया गया। जिसके बाद आधा दर्जन फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंचे। जहां काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी में कितने का नुकसान हुआ इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिली। आग लगने से आसमान काला दिखने लगा था। खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला।
Next Story