झारखंड

बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी

Rani Sahu
10 March 2023 12:41 PM IST
बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी
x
हजारीबाग में बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली मारी
हजारीबाग : हजारीबाग में बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली मारी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शहर के राष्ट्रीय उच्च पथ स्थित मुकुंद गंज चौक पर 4 बाइक सवार अपराधियों ने 20 वर्षीय प्रिंस कुमार गिरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। जिससे प्रिंस की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक को 6 गोली मारी। जबकि, इस घटना में दो अन्य लोगों को गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी दीपक साहू को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी दीपक रामगढ़ का रहने वाला है और खुद को गैगस्टर बताया है।
Next Story