
x
राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित खरसीदाग इलाके में शनिवार की देर रात बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी
Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित खरसीदाग इलाके में शनिवार की देर रात बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी. मृतक का नाम सुखराम होरो है. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की तो पता चला है कि बेटे ने धारदार हथियार से हमला किया उसके बाद लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है फिलहाल पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार हो गया है.
Next Story





