झारखंड
किसानों का प्रदर्शन बेकाबू, पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का किया इस्तेमाल
Tara Tandi
24 Aug 2025 6:59 PM IST

x
Ranchi रांची : कांके के नगड़ी स्थित रिम्स-2 के लिए अधिग्रहित प्रस्तावित भूमि को लेकर रविवार को माहौल गरम रहा है. रिम्स-2 की जमीन को प्रशासन ने चारों ओर से घेर रखा था. हर सड़क पर बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया था. शहर भर में कड़ी निगरानी थी. पुलिस बल की तैनाती थी. इस सबसे बाद भी आंदोलनकारी किसान रिम्स 2 की जमीन पर पहुंच गए.
JLKM पार्टी के नेता दिवेंद्र महतो ने समर्थकों के साथ वहां पहुंच कर हल चलाकर खेती की शुरुआत की और उस भूमि पर सरना झंडा गाड़ दिया. इसी दौरान प्रशासन और पुलिस के ने कार्रवाई शुरु की, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया. विरोध कर रहे लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. इस कार्रवाई से मौके पर अफरातफरी मच गई. वहीं, नगड़ी ज़मीन बचाओ समिति के सदस्यों ने नारेबाज़ी की- "हरवा तो जोतो ना यार, कैसे बचेगा?"
रिम्स-2 की जमीन पर पहुंचे ग्रामीणों को भगाने के लिए प्रशासन ने आंसू गैस के गोले छोड़े. हालांकि इससे किसानों पर कोई फर्क नहीं पड़ा. वह जमीन पर खेत जोतने की तैयारी करते रहै. हालांकि प्रशासन ने किसी तरह की बल प्रयोग नहीं किया.
आंदोलनकारी किसान, आदिवासी महिला पुरुष दिशोम गुरु शिबू सोरेन का मुखौता लगाकर खेतो की पगडंडी होते हुए रिम्स-2 की जमीन पर पहुंच गए. वहां पहुंचे लोग खेतों में हल चलाने और रोपा रोपने लगे. इस आंदोलन में शामिल होने के लिए लातेहार, लोहरदगा, बिजुपाड़ा, हातमा, व बेड़ों समेत कई इलाकों से सैंकड़ों ग्रामीण खेतिहर जमीन बचाने के लिए पहुंचे है.
जानकारी के मुताबिक खेत जोतो अभियान का आयोजन सरना प्रार्थना सभा की अगुवाई में किया गया था. सभा के चंपा कुजूर ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने आंदोलनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और बर्बरता की है. उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी समिति पर लगातार अत्याचार कर रही है.
Tagsकिसानों प्रदर्शन बेकाबूपुलिस लाठीचार्जआंसू गैस इस्तेमालFarmers protest went out of controlpolice lathichargedtear gas was usedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





