Madhupur रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों का विस्तार: गिरिडीह यात्रा होगी और भी आसान

Madhupur.मधुपुर (देवघर). आसनसोल रेल मंडल का मधुपुर स्टेशन काफी महत्वपूर्ण है। अंग्रेजों के जमाने से ही यहां से गिरिडीह जिले के लिए पैसेंजर ट्रेनें चलती रही हैं। इस स्टेशन पर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कोच वॉशिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है। फिलहाल यहां ट्रेनों की धुलाई का काम शुरू हो गया है। रेलवे ने जसीडीह पुणे, वास्कोडिगामा, हम सफर, मधुपुर गिरिडीह समेत कई ट्रेनों की धुलाई का काम शुरू कर दिया है। लेकिन वॉशिंग पिट कॉम्प्लेक्स में अभी भी काफी काम बाकी है।
फिलहाल वॉशिंग पिट के अलावा पावर सबस्टेशन, प्रशासनिक भवन, कंप्रेसर रूम, वाटर सप्लाई आदि का काम पूरा हो चुका है। फिलहाल एसी कोच में कपड़े, चादर व तौलिये की सफाई के लिए लॉन्ड्री बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा कॉम्प्लेक्स में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। सारा काम पूरा होने के बाद वॉशिंग पिट को अस्थायी तौर पर शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल रेलवे ने सिर्फ ट्रेनों की धुलाई का काम शुरू किया है।





