झारखंड

बजट 2022-23 से उम्मीदें: ये चार हाइवे फोर लेन बनेंगे, आएगी 15 हजार करोड़ की लागत

Sarita
25 Jan 2022 8:37 AM IST
बजट 2022-23 से उम्मीदें: ये चार हाइवे फोर लेन बनेंगे, आएगी 15 हजार करोड़ की लागत
x

फाइल फोटो 

2022-23 के दौरान 15 हजार करोड़ की चार हाइवे परियोजनाओं को फोर लेन करने का काम शुरू होगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 2022-23 के दौरान 15 हजार करोड़ की चार हाइवे परियोजनाओं को फोर लेन करने का काम शुरू होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इसकी तैयारी में जुटा है। उम्मीद की जा रही है डीपीआर बनने के बाद एनएचएआई चारों परियोजनाओं पर काम शुरू करायेगा। रांची से लिट्टीबेड़ा (ओडिशा बॉर्डर), रांची के पास कुडू से विडमगंज (उत्तर प्रदेश बॉर्डर), रांची से चाईबासा - जैंतगढ़ (ओडिशा बॉर्डर) और हजारीबाग से बगोदर फोर लेन पर काम शुरू होने से झारखंड की पड़ोसी बेहतर कनेक्टिविटी होगी। ये सभी फोर लेन प्रोजेक्ट हैं।

रांची से लिट्टीबेड़ा प्रोजेक्ट करीब 147 किलोमीटर लंबा फोरलेन का है। इसकी अनुमानित लागत पांच हजार करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट का डीपीआर बन रहा है। रांची-विडमगंज फोर लेन प्रोजेक्ट 202 किलोमीटर का है। यह करीब पांच हजार करोड़ की परियोजना है। रांची से कुडू तक सड़क फोर लेन है। पांच चरण में परियोजना पूरी की जाएगी। गढ़वा बाईपास पर काम शुरू हो चुका है। यहां से यूपी बॉर्डर विडमगंज तक सड़क को फोर लेन करने का डीपीआर बन गया है। इसे मंजूरी के लिये एनएचएआई मुख्यालय भेज दिया गया है।
रांची से एनएच 75 ई पर चाईबासा से जैंतगढ़ (ओडिशा बॉर्डर) तक मौजूदा दो लेन मार्ग को 150 किलोमीटर फोर लेन किया जाएगा। एनएचएआई डीपीआर बनवा रहा है। इस सड़क को बनाने में चार हजार करोड़ की लागत आएगी। एक अन्य महत्वपूर्ण परियोजना हजारीबाग से बगोदर तक करीब 50 किलोमीटर हाइवे को फोर लेन करने का है। इस प्रोजेक्ट का डीपीआर भी अब एनएचएआई बनवा रहा है। इसे पूरा करने में करीब 1300 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है।
पड़ोसी राज्यों से फोर लेन कनेक्टिविटी
झारखंड की पड़ोसी राज्यों से फोर लेन और छह लेन कनेक्टिविटी पर राज्य सरकार का भी जोर है। ताकि आर्थिक गतिविधियां तेज हो सके। एनएचएआई के साथ राज्य सरकार बेहतर समन्वय स्थापित करते हुये इन सड़क परियोजनाओं के प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाने में जुटी है। भूमि अधिग्रहण, यूटिलिटी शिफ्टिंग, फॉरेस्ट क्लीयरेंस आदि कार्यों को तय समय में पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।
प्रोजेक्ट लंबाई (किमी) लागत (करोड़)
रांची से लिट्टीबेड़ा (ओडिशा बॉर्डर) 147 5000
रांची के पास कुडू से विडमगंज (उत्तर प्रदेश बॉर्डर) 202 5000
रांची से चाईबासा - जैंतगढ़ (ओडिशा बॉर्डर) 150 4000
हजारीबाग से बगोदर फोर लेन पर काम शुरू होगा 50 300
Next Story