झारखंड

पैसे की लेन देन के विवाद में किन्नरों की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

Rani Sahu
16 March 2024 11:23 AM GMT
पैसे की लेन देन के विवाद में किन्नरों की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार
x
खगड़िया : खगड़िया जिले के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित सन्होली चौक पर आज दिन के करीब 12 बजे बधाई के काम से जा रही किन्नरों को दबंग आरोपी द्वारा पैसे की विवाद को लेकर किन्नर के साथ लाठी, डंडे और बांस से पिटाई कर दी गई।
बता दें कि जिसको लेकर दर्जनों किन्नर चित्रगुप्त नगर थाने में हंगामा किया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करते रहे। वहीं थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार ने लिखित आवेदन जमा कर आरोपी पर उचित कार्रवाई की बात कर किंनरों को शांत कराया गया। वहीं पीड़ित किन्नर ने बताया कि 1,73,000 की पैसे की लेन देन को लेकर यह विवाद उत्पन्न हुई थी।
Next Story