झारखंड

घर में घुस कर अज्ञात अपारिधियों ने दो युवक को मारी गोली, दोनों गंभीर रूप से घायल

Rani Sahu
4 March 2023 12:56 PM IST
घर में घुस कर अज्ञात अपारिधियों ने दो युवक को मारी गोली, दोनों गंभीर रूप से घायल
x
गुमला :गुमला के लंगड़ा मोड़ के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात अपारिधियों ने एक घर में घुस कर दो युवक को गोली मारी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक यूवक को हाथ में और दूसरे को कमर में गोली लगी। घायलों की पहचान राहिल अमन और इमरान खान के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों ने दोनों को चैनपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित लंगड़ा मोड़ के पास की है।
अपराधी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर मौके पर चैनपुर थाना पुलिस पहुंची और घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। सूत्र के मुताबिक बताया जा रहा है कि एक अपराधी ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story