
x
Palamu पलामू: पलामू में पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के साथ हुए भीषण मुठभेड़ में झारखंड पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक जवान घायल है. मुठभेड़ की यह घटना बुधवार की देर रात पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र केदल जंगल में हुई है. शहीद हुए एक जवान पलामू एएसपी के बॉडीगार्ड थे.
जानकारी के मुताबिक, टीपीसी के जोनल कमांडर शशिकांत गंझु के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. जिसके बाद दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दो जवान शहीद हो गए. शहीद जवानों के नाम संतन कुमार और सुनील राम है. दोनों शहीद जवान पलामू जिले के हैदरनगर के रहने वाले थे.
मुठभेड़ में घायल जवान को मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है.
उल्लेखनीय है कि पलामू पुलिस ने बुधवार की रात टीपीसी के 10 लाख इनामी कमांडर शशिकांत गंझू के खिलाफ सर्च अभियान शुरू किया था. इस सर्च अभियान के दौरान पुलिस की टीम मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव पहुंची थी. जहां 10 लाख के इनामी कमांडर शशिकांत गंजू का घर भी है.
पुलिस को देखते ही उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई. इस दौरान पुलिस के तीन जवानों को गोली लगी. जिसके बाद सभी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने दो जवानों को मृत घोषित कर दिया.
खबरों के मुताबिक जिस इलाके में यह मुठभेड़ की घटना हुई है, वह शशिकांत गंझू का गढ़ माना जाता है. इसी इलाके से शशिकांत पलामू और चतरा के इलाके में अपनी गतिविधि का संचालन करता है.
TagsPalamu टीपीसी उग्रवादियोंमुठभेड़2 जवान शहीदPalamu TPC militantsencounter2 soldiers martyredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





