झारखंड

RSS कार्यालय हमला मामले में मुठभेड़

Saba Naaz
18 Jun 2026 4:55 PM IST
RSS कार्यालय हमला मामले में मुठभेड़
x

Jharkhand :रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी को गोली लग गई, जबकि दूसरा मौके से फरार होने की कोशिश में था। यह घटना उस समय हुई जब आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे थे।

हिरासत से भागते समय हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों ने चान्हो थाना के हवालात से पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी को गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पेट्रोल बम से हुआ था हमला

यह पूरा मामला मंगलवार रात का है, जब रांची के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर दो नकाबपोशों ने पेट्रोल बम से हमला किया था। घटना रात 12:36 और 12:39 बजे के बीच हुई थी। हालांकि इस हमले में किसी तरह की जान-माल की बड़ी क्षति नहीं हुई।

रेलवे स्टेशन से हुई थी गिरफ्तारी

हमले के बाद आरोपी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से भागने की कोशिश कर रहे थे। एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें कोडरमा जंक्शन से गिरफ्तार किया था। इसके बाद दोनों को रफीगंज से भी हिरासत में लिया गया और पूछताछ जारी थी।

हमले में बड़ा हादसा टला

पेट्रोल बम में से एक बोतल फूट नहीं पाई, जबकि दूसरी बोतल छत पर गिरकर ब्लास्ट हुई। उस समय कार्यालय में करीब 20 लोग मौजूद थे, लेकिन समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

एनआईए जांच की संभावना

घटना की गंभीरता को देखते हुए एनआईए की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। इससे संकेत मिल रहे हैं कि मामला आगे एनआईए को सौंपा जा सकता है।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में लगी हुई हैं।

Next Story