झारखंड

जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज में किया गया रोजगार मेला का आयोजन

Admin2
24 July 2022 6:20 AM GMT
जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज में किया गया रोजगार मेला का आयोजन
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें हैदराबद, बेंगलुरु आदि क्षेत्र में स्थापित कंपनियों में युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए 150 छात्र-छात्राओं का स्क्रीनिग टेस्ट लिया गया। अब इसके बाद उनका साक्षात्कार लिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. अमर सिंह के निर्देश पर महाविलद्यालय प्लेसमेंट सेल की संयोजिका डॉ. अंतरा कुमारी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न संकाय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें से करीब 90 बच्चों ने स्क्रीनिंग टेस्ट में पास कर लिया है। अब उनको कंपनी के द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज का प्रयास है कि बच्चों को शिक्षा के साथ ही रोजगार भी प्रदान किया जाए। इसको लेकर हाल के दिनों में इसतरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. मुस्ताक अहमद, बर्सर डॉ. अशोक कुमार रवानी, वोकेशनल के स्वरूप कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।

source-hindustan


Next Story