झारखंड

50 जगहों पर लगा इमरजेंसी कॉल बॉक्स

Admin Delhi 1
7 Sept 2023 12:04 PM IST
50 जगहों पर लगा इमरजेंसी कॉल बॉक्स
x

राँची: आप राजधानी रांची में हों और किसी तरह की अनहोनी हो गई तो अब बहुत चिंता करने की जरूरत नहीं है। राजधानी की पुलिस अब हर हाल में आपकी मदद करेगी। बस आपको करना इतना है कि जिस लोकेशन में आपके साथ दुघर्टना घटी है वहां के इमरजेंसी कॉल बॉक्स में लगे बटन को दबाना है। इस बटन के दबाते ही पुलिस आपकी मदद को आ जाएगी।

जी हां, अब राजधानी रांची में इमरजेंसी कॉल बॉक्स सिस्टम की शुरुआत हो चुकी है। पुलिस कर्मियों की इसकी ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। यह इमरजेंसी कॉल बॉक्स शहर के 50 डिफरेंट लोकेशन में लगाए गए हैं। इसे लगाने का मकसद लोगों की मदद करने साथ-साथ अपराधियों की धरपकड़ भी करना है।

जानिए कैसे ले सकते हैं मदद

इमरजेंसी एक पीले रंग का एक बॉक्स है। इसमें एक बटन लगा हुआ है। अगर किसी को मदद चाहिए तो उसे उस हेल्प बटन को दबाना होगा। बटन दबाते ही बॉक्स से आवाज आने लगेगी। आपका कनेक्शन पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़ जाएगा। यहां से आपकी जानकारी ली जाएगी। पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क होते ही कॉल बॉक्स के पास लगे कैमरे ऑन हो जाते हैं और जो व्यक्ति मदद मांग रहा है वह पुलिसकर्मियों को साफ-साफ दिखाई देने लगता है। उसकी आवाज भी स्पष्ट सुनाई देती है। रांची स्मार्ट सिटी की ओर से इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाया गया है।

Next Story