झारखंड

लोगों पर हाथियों का हमला, 3 की मौत

Triveni
15 Dec 2022 12:50 PM GMT
लोगों पर हाथियों का हमला, 3 की मौत
x

फाइल फोटो 

झारखंड के पलामू जिले में हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है जहां हाथियों 3 लोगों को पटक कर मारा,

जनता से रिश्ता वेबडेसक | झारखंड के पलामू जिले में हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है जहां हाथियों 3 लोगों को पटक कर मारा, जिससे तीनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, वन विभाग के कर्मचारी और पुलिस हाथियों को शहर में प्रवेश करने से रोकने का प्रयास कर रही है।

हाथियों ने 3 लोगों को मार डाला
मामला जिले के दंगवार ओपी क्षेत्र के किशनपुर गांव का है। यहां आज सुबह किसान वंशी मेहता खेत में गए थे। इसी दौरान हाथियों ने उसे पटटकर मार दिया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हाथियों ने जपला शहर में आकर मनोज राम को पटक कर मार डाला। इसके साथ ही हाथियों ने एक और आदमी को मार डाला। वहीं, 3 लोगों की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल वन विभाग के कर्मचारी और पुलिस हाथियों को शहर में प्रवेश करने से रोकने में जुटे हुए हैं।


Next Story