
x
Ranchi रांची : राजधानी के कोकर ग्रामीण फीडर से रविवार को करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान 33 केवी नामकुम-कोकर ग्रामीण फीडर में मेंटेनेंस का काम होगा. इसके चलते सुबह 11 बजे से दिन के तीन बजे तक कोकर, चुनाभट्ठा, अयोध्यापुरी, बांधगाड़ी, कोकर इंडस्ट्रियल एरिया, सामलोंग व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. वहीं, 33 केवी पावर सब स्टेशन (कोकर शहरी) में 10 एमवीए का नया पावर ट्रांसफॉरमर इंस्टॉल किया जाएगा. इस कारण सुबह 11 बजे से दिन के तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके चलते लालपुर, पीस रोड, वर्दवान कंपाउंड, कांटाटोली व सरकुलर रोड के आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे.
TagsRanchi कोकरलालपुर इलाकेबंद रहेगी बिजलीRanchi KokarLalpur areaelectricity will remain offजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





