झारखंड

अप्रैल 2023 में रांची समेत पांच नगर निगम में होने हैं चुनाव, गांव की सरकार बनने के बाद अब शहरों की बारी

Renuka Sahu
8 Jun 2022 4:18 AM GMT
Elections are to be held in five municipal corporations including Ranchi in April 2023, after the formation of the government of the village, now it is the turn of the cities.
x

फाइल फोटो 

झारखंड में पंचायत चुनाव के बाद राज्य निर्वाचन आयोग अब नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड में पंचायत चुनाव के बाद राज्य निर्वाचन आयोग अब नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गया है। जून में पंचायत चुनाव की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी। उप मुखिया से लेकर जिला परिषद के अध्यक्षों का अप्रत्यक्ष निर्वाचन पूरा होते ही चुनाव आयोग का काम पूरा हो जायेगा।

राज्य में पंचायत चुनाव की तरह एक दर्जन से ज्यादा नगर निकायों के चुनाव भी दो साल से लंबित हैं। 10 जिलों के 14 नगर निकायों में 2020 में ही चुनाव पूरा हो जाना था, लेकिन कोविड-19 के कारण यह चुनाव भी टलता रहा। नगर निकाय चुनाव कराने के लिए परिसीमन और वार्ड आरक्षण के निर्धारण का काम पूरा हो चुका है। चुनाव आयोग अपनी ओर से कार्यक्रम तैयार कर राज्य सरकार को भेज देगा। चुनाव कराने का फैसला राज्य सरकार को करना होगा। राज्य में जिन नगर निकायों में चुनाव होना है, उनमें धनबाद, देवघर और चास नगर निगम है। इनके अलावा नगर परिषद में विश्रामपुर, झुमरी तिलैया, गोमिया, चक्रधरपुर तथा नगर पंचायत में कोडरमा, बड़की सरिया, धनवार, हरिहरगंज. बचरा और महगामा शामिल है। ये सभी नयी नगर परिषद के रूप में अस्तित्व में आयी है।
तीन मेयर, 11 नगर परिषद के अध्यक्ष होंगे निर्वाचित
इन नगर निकायों में नगर निगम के तीन मेयर, तीन डिप्टी मेयर, 11 अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। 311 वार्ड पार्षदों का चुनाव होगा। पिछली सरकार की तरह इस बार नगर निकायों का दलीय चुनाव नहीं होगा। वर्तमान सरकार ने पिछले साल ही नगर निकाय कानून में संशोधन कर पुरानी सरकार के कानून को बदल दिया है। मेयर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष चुनाव पद्धति से होगा। वहीं डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष का चुनाव निर्वाचित वार्ड पार्षद अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली से करेंगे।
अप्रैल 2023 में रांची समेत पांच नगर निगम में होने हैं चुनाव
● राज्य के पांच नगर निगम, 15 नगर परिषद और 12 नगर पंचायत का कार्यकाल भी अगले साल मई में पूरा हो जायेगा। उसके लिए भी चुनाव आयोग को आवश्यक प्रक्रिया शुरू करनी होगी। कुछ नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव दिसंबर 2023 तक कराने होंगे।
● पांच नगर निगमों में रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, मेदिननीगर और आदित्यपुर शामिल हैं। इनके अलावा गढ़वा, चतरा, मधुपुर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, मिहिजाम, चिरकुंडा, फुसरो, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रामगढ़, चाईबासा और कपाली नगर परिषद के चुनाव भी साथ होंगे।
● नगरउंटारी, हुसैनाबाद, छतरपुर, लातेहार, डोमचांच, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, खूंटी, बुंडू और सरायकेला-खरसांवा नगर पंचायत के चुनाव अगले साल मई के पहले कराने होंगे।
Next Story