
x
रांची : चुनाव आयोग ने झारखंड के देवघर जिले के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को तत्काल हटाने का आदेश जारी किया है। साथ ही आयोग ने सरकार को तीन नामों का पैनल भेजने को कहा है, जिसमें किसी एक के नाम पर चुनाव आयोग मुहर लगायेगा।
एसपी डुंगडुंग के खिलाफ यह कार्रवाई भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर की गई एक एफआईआर के बाद हुई है। तीन मामलों में फरार चल रहे शिवदत्त शर्मा ने 28 मार्च को जसीडीह थाना पहुंचकर निशिकांत दुबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
इसकी सूचना मिलने पर चुनाव आयोग ने जानना चाहा कि एक वांछित व्यक्ति थाना कैसे पहुंच गया और उस पर पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की। इसके अलावा देवघर एसपी पर एक दिव्यांग को भी जेल भेजने का आरोप है।
--आईएएनएस
Tagsदेवघर एसपीचुनाव आयोगDeoghar SPElection Commissionआज की ताजा न्यूज़आज की बड़ी खबरआज की ब्रेंकिग न्यूज़खबरों का सिलसिलाजनता जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूजभारत न्यूज मिड डे अख़बारहिंन्दी न्यूज़ हिंन्दी समाचारToday's Latest NewsToday's Big NewsToday's Breaking NewsSeries of NewsPublic RelationsPublic Relations NewsIndia News Mid Day NewspaperHindi News Hindi News
Next Story





