झारखंड

चार साल की बच्ची को बिस्किट खिलाकर बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Kunti Dhruw
20 Feb 2022 7:16 AM GMT
चार साल की बच्ची को बिस्किट खिलाकर बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
x
झारखंड के साहेबगंज से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर है.

झारखंड के साहेबगंज से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर है, जहां 4 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया है। साहेबगंज अनुमंडल अस्पताल में बच्ची का इलाज कराया जा रहा है। हैरानी और शर्म की बात यह है कि आरोपी की उम्र 70 साल से ज्यादा है। आरोपी की पत्नी ने अपने पति की गंदे करतूत की पुष्टि की है। पुलिस ने आरोपी तालिब शेख को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबित जिले के राधानागर थाना इलाके के एक गांव में यह शर्मनाक वारदात हुई है। बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची खेल रही थी। बुजुर्ग तालिब शेख उसे गोद में उठाकर खेला रहा था। बच्ची को बिस्टकुट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। घर लेजाकर उसने बच्ची के साथ गंदा काम किया। थोड़ी देर बाद बच्ची घर पहुंची। बच्ची मां से मिली तो रोने लगी। मां ने छानबीन की तो हकीकत उजागर हुई। सच्चाई सामने आने पर सभी हैरत में रह गए।
आरोपी ने गंदा काम करने के बाद बच्ची को मारपीट कर डरा भी दिया था। पीड़ित बच्ची रोते हुए उसके घर से निकली थी। सच्चाई उजागर होने पर मां अपनी बेटी को लेकर आरोपी के घर पहुंची और जमकर शोर मचाया। तालिब शेख की पत्नी से उसने शिकायत की। तालिब की पत्नी ने अपने पति की गंदी हड़कत को कबूल कर लिया।
मामले के निपटारे के लिए पंचायत बैठाई गयी। लेकिन बच्ची की मां ने पंचायत नही माना और पुलिस के पास शिकायत की धमकी दी। मां जिद करके थाने पर चली गयी। तो पुलिस को घटना की सूचना मिली। बच्ची की मां का कहना है कि वह हर हाल में आरोपी को जेल भेजवाएगी और सजा दिलवाएगी। पीड़िता क पिता के बयान परआरोपी के खिलाफ राधानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी कुन्दन कुमार विमल ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो की धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।
Next Story