झारखंड

आठ साल के बच्चे का अपहरण, 4 लोग गिरफ्तार

Rani Sahu
15 Feb 2024 12:01 PM GMT
आठ साल के बच्चे का अपहरण, 4 लोग गिरफ्तार
x
हजारीबाग : हजारीबाग जिले से एक आठ साल के बच्चे का अपहरण का मामला सामने आया है। चलकुशा प्रखंड के चांदनी चौक स्थित उसकी दुकान से अपराधियों ने बुधवार की शाम में उसका अपहरण कर लिया। किडनैप करने वालों ने छोड़ने के एवज में फोन पर पांच लाख फिरौती मांगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अभी तक बच्चे की बरामदगी नहीं हुई है।
दुकान से हुई किडनैपिंग
घटना को लेकर बताया जा रहा हैकि चलकुशा प्रखंड के चांदनी चौक से दिनेश साव का आठ साल का बेटा दीपक साव बुधवार की शाम को अपनी दुकान से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी कई जगहों पर खोजबीन की, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। आखिरकार परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस रेस हो गयी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर चार लोगों को अरेस्ट कर लिया और पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक बच्चा बरामद नहीं हो सका है।
आरोपियों से पूछताछ जारी है
बुधवार की रात करीब 8:30 बजे किडनैपर ने दिनेश साव को फोन किया और कहने लगा 5 लाख फिरौती दो और बच्चे को छुड़ा लो। फिरौती की रकम इसी नंबर के फोनपे नंबर पर भेजने को कहा गया। लड़के की मां चमेली देवी ने रात लगभग 9:30 बजे चलकुशा थाने को सूचना दी। सूचना पाकर चलकुशा थाने की पुलिस हरकत में आ गई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
Next Story